फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुरकान की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Tue, 28 Mar 2017 11:47 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
कैराना। सराफा व्यापारी से दो लाख की रंगदारी मांगने के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस व एसओजी फुरकान का पता नहीं लगा पाई। वहीं, कुख्यात फुरकान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व एसओजी की टीम लगातार क्षेत्र में दबिश देती रही, लेकिन उसका पता नहीं लगा    सकी। वहीं, कस्बे के बाजारों में पुलिस पूरे दिन सुरक्षा के मद्देनजर गश्त करती रही। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 11 बजे मोहल्ला आलकलां निवासी कुख्यात फुरकान बाइक द्वारा सराफा बाजार में रामअवतार की दुकान पर पहुंचा था। फुरकान ने रामअवतार से दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी।

इसके बाद कस्बे के व्यापारियों में दहशत फेल गई थी। रविवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखते हुए भाजपा सांसद हुकुम सिंह से व्यापारियों को सुरक्षा दिलाए जाने व आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस केवल फुरकान के रिश्तेदारों व जमानतियों को ही जेल भेज पाई।
विज्ञापन


वहीं, फुरकान को पकड़ने के लिए एएसपी अनिल कुमार झा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सहित छह टीमें लगातार दबिश डाल रही है, लेकिन फुरकान के बारे में पुलिस कोई सफलता हासिल नही कर सकी। इसके साथ ही मंगलवार को पूरे दिन फुरकान के बागपत जिले में पकडे़ जाने की अफवाह पूरे जोरों पर रही। वहीं. फुरकान की फरारी के चलते कस्बे के चौक बाजार, जोडिया कुआं, सराफा बाजार, पुराना बाजार में पुलिस व पीएसी के जवान पुरे दिन गश्त करते नजर आए। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि फुरकान को पकड़ने के लिए  टीमें क्षेत्र में लगातार दबिश डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें