फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर घटतौली, मशीन सीज

Wed, 10 May 2017 12:30 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पेट्रोल पंपों पर चिप लगाकर घटतौली करने के मामलों की छानबीन के लिए पूर्ति विभाग और पेट्रोलियम कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञ की टीम ने दो पेट्रोल      पंप पर छापेमारी की। एक पेट्रोल पंप पर घटतौली पाई गई। टीम       ने कार्रवाई करते हुए मशीन को सीज कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय पेट्रोलियम कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को साथ     लेकर शामली में धीमानपुरा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने एक एक करके तीन मशीनों से पेट्रोल और डीजल निकलवाकर चेक कराया। तो एक मशीन से पांच लीटर में 30 मिलीलीटर की कमी पाई गई। 

जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि उक्त मशीन को सीज करा दिया गया है। उधर, सहारनपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर भी टीम ने चेकिंग की, लेकिन वहां पर घटतौली नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें