मिर्जापुर-रीवां मार्ग पर लालगंज कस्बे एफसीआई गोदाम के पास मंगलवार की सुबह हाइवा की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक एक बारात में शामिल होकर साइकल से घर जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बस्तरा पांडेय गांव निवासी रामजी कोल (45) सोमवार को लालगंज के जगदीशपुर में आयोजित एक बारात में शामिल होने आया था। मंगलवार की सुबह वह घर जा रहा था। साइकल सवार अधेड़ जैसे ही लालगंज बाजार के पास एफसीआई गोदाम के सामने पहुंचा कि पीछे से आ रह हाइवा ने साइकल में टक्कर मार दिया। सड़क पर गिरते ही रामजी को हाइवा कुचलते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार हाइवा क्षेत्र के एक क्रशर प्लांट से गिटटी लोड करने जा रहा था। पुलिस के अनुसार हाइवा को पकड़ लिया गया है।