फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सेल्समैन को लूटा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 May 2017 12:05 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कांधला। बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे निजी टेलीकॉम कंपनी के सेल्समैन से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी मोहसीन सिद्दीकी निजी टेलीकॉम कंपनी में सेल्समैन है। सोमवार दोपहर वह कलेक्शन की रकम लेकर बाइक से कस्बा कांधला स्थित बैंक शाखा में कंपनी के खाते में जमा कराने जा रहा था। जब वह गांव गढ़ी दौलत रजवाहे के पास पहुंचा, तो पल्सर बाइक पर तीन युवकों ने उसको ओवरटेक करके रुकवा लिया।

मारपीट करके उससे 29 हजार नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर तीनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित मोहसिन ने राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी, जिस पर कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाशा, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान का कहना है कि मोहसिन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मोहसिन ने जो हुलिया बताया है, उसके आधार पर बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें