मथुरा-भरतपुर मार्ग पर नरहौली गांव के समीप सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में महिला और उसकी भतीजी की मौत हो गई। दोनों सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़ी थीं। तभी ओवरटेक के प्रयास में बेकाबू बस ने रौंद दिया। वहीं बरसाना में ठोकर लगने से गिरकर वृद्धा की मौत हो गई। थाना हाईवे की भगवान नगर निवासी देवकी (29) पत्नी वीरेंद्र अपनी भतीजी
ममता (18) पुत्री गिरवर निवासी अडूकी साथ अडूकी जाने के लिए नरहौली गांव के समीप वाहन के इंतजार में खड़ीं थीं। तभी बस की रफ्तार बस की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद घबराया चालक मगोर्रा थाना क्षेत्र में बस खड़ी करके भाग गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया। उधर, होडल निवासी ऋषियानी (86) आंख दिखाने के लिए बरसाना के राधा माधव नेत्र अस्पताल आ रही थी। कम दिखने के कारण ठोकर लगने से गिरकर उसकी मौत हो गई।