फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने दरोगा को पीटा

Fri, 28 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बा झिंझाना में पान की दुकान के पास खड़े दरोगा से कार सवार युवकों ने शराब के नशे में गाली गलौज की। दरोगा ने विरोध किया, तो मारपीट कर दी। मौके पर हंगामा हुआ, इसी बीच आरोपी युवक कार लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। झिंझाना थाने का एक उपनिरीक्षक (दरोगा) कस्बा झिंझाना में पान की दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान चार युवक कार से वहां पहुंचे।

युवकों ने शराब पी रखी थी। युवकों ने कार से उतरते ही गाली गलौज शुरू कर दी। दुकानदार से भी अभद्रता करने लगे। दरोगा ने उन्हें टोका, तो शराब के नशे में युवक आपा खो बैठे और दरोगा से भिड़ गए। मारपीट करने के बाद आरोपी युवक कार लेकर मौके से फरार हो गए। दरोगा थाने को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी युवकों को तलाशने के लिए पुलिस ने चेकिंग शुुरू कराई। देर रात तक आरोपी युवकों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें