शामली। रंजिश में कई लोगों ने महिला और उसके भतीजे के साथ मारपीट की। आरोपी महिला को बेहोश कर तथा उसके भतीजे को बंधक बनाकर डालकर वहां से दो भैंस लूट ले गए। होश में आने पर पीड़िता ने पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर बृहस्पतिवार को पीड़िता ने एसपी आफिस पर इसकी शिकायत की।
महिला रुकसाना पत्नी जीजू ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि कुछ लोगों ने उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया है। अब वह अपने घेर में रहती है। आरोप है कि 14 मार्च की रात्रि वह अपने घेर में सो रही थी। वहां पर उसका भतीजा सोनू भी सो रहा था।
कुछ लोग उसके घेर में घुस आए और उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान सोनू ने विरोध किया तो आरोपियों ने सोनू के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसको गोली मारने का प्रयासा किया। आरोप है कि आरोपियों ने सोनू को बंधक बनाकर वहां पर डाल दिया और उसकी दो भैंसों को लूट ले गए। होश में आने पर महिला ने सोनू को बंधनमुक्त किया और इसकी शिकायत सौ नंबर पर पुलिस को की। एसपी ने मामले में जांच कर पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश दिए हैं।