फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया

Fri, 17 Mar 2017 12:10 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बुजुर्ग की गुमशुदगी के बाद बेटे ने बहनोई के खिलाफ दी तहरीर
 मुजरिया थाने के गांव पालपुर निवासी ग्रामीण देवेंद्र ने मौसेरे बहनोई पर अपने पिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। बुधवार को उसने इस संबंध में दातागंज कोतवाली में तहरीर दी। मामला मुजरिया थाने का होने की वजह से पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

मुजरिया थाने के गांव पालपुर निवासी देवेंद्र का मौसेरा बहनोई ओमेंद्र दातागंज थाने के गांव लाखन नगला में रहता है। देवेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 16 फरवरी को ओमेंद्र उसके घर आया था। उसकी पत्नी संगीता को दवा दिलाने के बहाने अपने गांव लाखन नगला ले गया। कई दिन तक उसकी पत्नी घर नहीं आई तो उसके पिता रिषीपाल बहू को बुलाने ओमेंद्र के घर लाखन नगला गए। कई दिन तक न पिता लौटे और न पत्नी का पता लगा। 11 मार्च को देवेंद्र भी लाखन नगला गया। यहां ओमेंद्र के घर में ताला लगा था। जब उसने ओमेंद्र से फोन पर बात की तो उसने बताया कि रिषीपाल की मौत हो चुकी है। देवेंद्र का आरोप है कि ओमेंद्र ने उसके पिता की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया है। वहीं, एसओ मुजरिया ललित मोहन का कहना है कि वह अवकाश पर हैं। अब तक इस तरह का कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। अगर कोई मामला सामने आता है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें