फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में थैला काटकर चार लाख उड़ाए

Fri, 22 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
झिंझाना थाने में खाली थैला दिखाते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के झिंझाना क्षेत्र में पीएनबी के कैश काउंटर पर ही एक किसान और व्यापारी के थैले काटकर दो-दो लाख रुपये चुरा लिए गए। दोनों ने थैलों में हाथ डालकर देखा तो उनका सर चकरा गया। बैंक में शोर मच गया और तुरंत ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं। जिसमें दो महिलाओं को थैलों पर ब्लेड चलाते देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से चार लाख रुपये की रकम भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कस्बे के पीएनबी से किसान सतेंद्र तोमर निवासी गांव नौनांगली और व्यापारी अर्पित संगल निवासी झिंझाना ने अपने-अपने खाते से दो-दो लाख रुपयेे निकलवाये थे। दोनों ने कैश काउंटर से रुपये लेकर थैले में रख लिए।

इसी दौरान दो महिलाओं ने थैला काटकर दोनों के थैलों से चार लाख रुपये की रकम साफ कर दी। कुछ देर बाद ही उन्हें थैले काटे जाने का आभास होने हुआ तो दोनों महिलाओं को दबोच लिया गया। हंगामा होने पर बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखी गईं। जिनमें दोनों महिलाएं ब्लेड से थैला काटती हुई नजर आ रही थीं। दोनों महिलाओं को सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर उनके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से चार लाख रुपये की रकम बरामद कर ली गई। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया की महिला रीना, प्रियंका और विक्रांत तीनों निवासी कड़िया जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश हैं। जो खानाबदोश जाति से हैं। वर्तमान में शामली स्टेशन के पास तंबू लगाकर रह रहे हैं। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें