फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की स्कूल में ईंट से कूंचकर हत्या

Fri, 22 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इनायतनगर थाना के ग्राम पलिया लोहानी में स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे पासिन के शौचालय में शुक्रवार शाम एक किशोर की ईंट से कूंच-कूंच कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने किशोर के चचेरे भाई को भी बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया है। जिसे जिला चिकित्सालय भेजा गया है। सूचना पर पहुंची इनायतनगर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिल्कीपुर-खजुरहट मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे पासिन के शौचालय का ताला तोड़कर गांव निवासी कुलदीप पाठक के 16 वर्षीय पुत्र मोहित पाठक की शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ईंट से कूंच-कूंचकर हत्या कर दी गई है।

हत्यारों ने मोहित के चाचा शिवकुमार पाठक के पुत्र राहुल (13) को भी पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया है। जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। दोनों लड़के स्कूल के उत्तर तरफ खेत में जानवर चराने गए थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान उसी खेत की मेढ़ पर एक जोड़ी सैंडिल रखी मिली, जिसमें खून लगा था और एक जोड़ी चप्पल स्कूल के बाउंड्रीवाल के नजदीक पड़ी मिली है। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आईपी यादव ने बताया कि चचेरा भाई सदमे में है, वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।

पिता का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, आखिर किसने उनके बेटे की हत्या कर दी कुछ समझा में नहीं आ रहा है। परिवार में कोहराम मचा है। किशोर की हत्या किसने की, इस सवाल का पुलिस जवाब तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें