फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर से मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव जसाला में बदमाशों ने मोबाइल टावर से करीब दो लाख रुपये की बैटरी चोरी कर ली गईं। टावर पर तैनात चौकीदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जसाला में भारती एयरटेल कंपनी ने टावर लगा रखा है। टावर पर वरुण कुमार चौकीदार तैनात है। तीन दिन पूर्व चोरों ने टावर से करीब दो लाख रुपये की 24 बैटरी चोरी कर ले गए। मामले में चौकीदार ने चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दो माह पूर्व क्षेत्र के गांव नाला से भी चोरों ने टावर से लाखों रुपये की बैटरी चोरी कर ली थीं। इसके अलावा मोहल्ला खैल स्थित सूरज कुंड मंदिर के निकट टावर और कैराना रोड स्थित बीएसएनएल के टावर से भी बैटरी चोरी हो चुकी हैं। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त का कहना है कि शीघ्र ही टावर से सेल चोरी करने वाले गिरोह को गिफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, कस्बे के गंगेरू रोड से बदमाशों ने मतलूब की बाइक को चोरी कर ली। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें