फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के नाम पर फर्जीवाडा, थाने में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। हसनपुर लुहारी गांव में मदरसे के नवीनीकरण के नाम पर अल्पसंख्यक विभाग से फर्जी तरीके से 60 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा होने के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी एक व्यक्ति ने 2012 में मदरसे की मान्यता ले ली थी। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने वर्ष 2017-18 में अल्पसंख्यक विभाग से मदरसा आधुनिकरण योजना के अंतर्गत मानदेय के रूप में 60 हजार रुपये भी ले लिए। कुछ दिन पूर्व इस संबंध में विभाग को शिकायत प्राप्त हुई। विभाग ने जांच की तो मदरसे की सोसायटी का कार्यालय में जमा कराया गया नवीनीकरण प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। इसी आधार पर उक्त व्यक्ति को दिए गए मानदेय के प्रमाणपत्र भी फर्जी ही मिले। मामले का खुलासा होने के बाद विभाग ने पांच माह पूर्व 60 हजार रुपये की रिकवरी के लिए उक्त व्यक्ति को नोटिस जारी किया। इस पर उक्त व्यक्ति ने दस हजार रुपये चालान के रूप में विभाग को जमा करा दिए। बाकी के 50 हजार रुपयों की रिकवरी के लिए विभाग चार बार नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन उक्त व्यक्ति ने विभाग को धनराशि जमा नहीं कराई है, इसलिए इस मामले में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें