फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में लाठी डंडे चले और पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के गांव अलीनगर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें छह महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात गांव अलीनगर में राजकुमार और अर्जुन के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए और संघर्ष हुआ। आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी किया गया। संघर्ष में एक पक्ष से बीए की छात्रा तुलसी, सुशीला, किरण, अर्जुन और दूसरे पक्ष से मुन्नी पत्नी राजकुमार, रीता, रीतू, रविता घायल हो गए। सूचना पर पहुंची झिंझाना थाना पुलिस ने घायलों रात में ही झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते छात्रा तुलसी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि अभी अर्जुन पक्ष से तहरीर आई है। जिसके आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें