फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से कुचल कर वृद्धा व बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज। स्टार्ट कार का डैशबोड साफ कर रहे चालक की गलती से कार आगे बढ़ गई और सामने खड़ी वृद्धा व पड़ोसी के एक साल के बच्चे को कुचल दिया। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।


अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कसंडा गांव निवासी राजदुलारी (50) पत्नी स्व. प्यारेलाल पड़ोसी बंशी पुत्र प्रसादी के भांजे आयुष (1) को गोद में लेकर घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान राजदुलारी के बेटे नीरज ने अपने कार चालक अचलगंज के भैसई नौवस्ता निवासी अशोक से गाड़ी साफ करने को कहा। अशोक ने पहले गाड़ी को बाहर से साफ किया। बाद में गाड़ी स्टार्ट की और कार में बैठकर कार का डैशबोर्ड साफ करने लगा। इसी दौरान क्लच से पैर हट जाने से कार से आगे बढ़ गई और राजदुलारी व आयुष को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने हालत गंभीर बताई तो घर वाले राजदुलारी को जिला अस्पताल और एक साल के बच्चे आयुष को लखनऊ लेकर चले गए। देर शाम दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका वृद्धा के बेटे नीरज ने अजगैन कोतवाली में दुर्घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने एक्सीडेंट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


-वृद्धा के कार चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें