फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापामारी कर पकड़ी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छापामारी कर पकड़ी शराब
विज्ञापन

कांधला (शामली)। गांव जसाला में छापा मारकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के गांव जसाला के जंगल में काफी दिनों से कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। पुलिस कच्ची शराब बनाने वाले मफिया की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव जसाला पंजोखरा मार्ग पर जंगल में दो व्यक्ति कच्ची शराब बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने दबिश देकर मौके से एक व्यक्ति को हिरासत ले लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बरामद कर करीब 300 लीटर लाहन नष्ट किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रताप और फरार हुए उसके साथी सोम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। वहीं, फरार आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन


वाहन चेकिंग में मिला मादक पदार्थ
कांधला (शामली)। गंगेरू चौकी पुलिस ने शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर 300 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) बरामद की। चौकी प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात गढ़ी दौलत मोड़ पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया, वह बाइक की रफ्तार तेज करके भाग निकले। पीछा करने पर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़ा गया युवक वसीम गांव गंगेरू का रहने वाला है। उसके कब्जे से 300 ग्राम चरस बरामद हुई। शनिवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया, जबकि उसके फरार साथी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें