फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी का चालान किया
विज्ञापन

कैराना। रविवार की शाम कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर झाड़खेडी-पंजीठ मार्ग पर स्थित जंगल में छापामारी की थी। पुलिस ने ग्राम पंजीठ निवासी यूनुस पुत्र शौकीन को दबोच लिया था। पुलिस के अनुसार यूनुस उक्त गाय का वध करने के लिए ले जा रहा था, इसे मुक्त कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण में एक आरोपी गिरफ्तार
कैराना। क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ने कोतवाली पर अभियोग दर्ज कराया था कि 19 जनवरी को बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कॉलेज से घर लौटते समय कार सवार लोगों ने उसकी पुत्री को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपहरण करके ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर थानाभवन क्षेत्र के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी आशु, विजय, कांता, पानीपत निवासी सुशील और सहारनपुर जिले के सरसावा निवासी नीरज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी नीरज पुत्र भोपाल सिंह को कांधला बस स्टैंड से हिरासत में ले लिया। बाद में आरोपी को चालान कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने फरार पांचों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें