फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते ग्रामीण पर फायरिंग, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में रंजिश के चलते एक ग्रामीण पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से ग्रामीण गंभीर घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने दो सगे भाईयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव हसनपुर निवासी कविंद्र सिंह घर से गांव में घरेलू सामान लेने दुकान पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के तीन लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली पैर में लगने से कविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों के मौके पर आने से आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और घटना की छानबीन की। घायल ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि घायल के पिता जयपाल सिंह की तरफ से लौकी उर्फ लोकेंद्र, उसके भाई समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें