फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली दिव्यांग महिला के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को एक गांव निवासी दिव्यांग महिला दोपहर में अपने घर पर अकेली थी। उसका पति किसी काम से कोल्हू पर गया था। आरोप है कि घर में अकेली देखकर गांव का युवक घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने पति के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। पीड़िता का अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें