फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से मना करने पर मारपीट, एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। शादी से मना करने पर कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर परिजनों से मारपीट कर दी। पीड़िता महिला ने रविवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे की एक महिला ने बताया कि पड़ोस का एक युवक उसकी पुत्री कुछ दिन पहले छेड़छाड़ करता हुआ पकड़ा गया था। उस समय दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया था। आरोप है कि रविवार रात वह उनके घर का दरवाजा खटखटा रहा था। जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो उक्त युवक अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर में छत के रास्ते से कूद गया और उसकी बेटी को शादी के लिए अपने साथ ले जाने को कहा। आरोप है कि जब उन्होंने शादी के लिए इंकार कर दिया तो उक्त युवक ने मारपीट की। जिसमें वह उसी पुत्री व अन्य परिजन घायल हो गए। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें