फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सीआरपीएफ की वर्दी में पकड़ा गया बाबरी का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सीआरपीएफ की वर्दी में पकड़ा गया बाबरी का युवक
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। दिल्ली के चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बाबरी निवासी युवक सीआरपीएफ की वर्दी में संदिग्ध हालात में पकड़ा है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बाबरी थाना पुलिस से युवक के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन

बाबरी थाना प्रभारी नेमचंद सिंह ने बताया कि रविवार सुबह दिल्ली से सीआईएसएफ के अधिकारी ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि बाबरी निवासी नदीम दिल्ली में चांदनी चौक स्टेशन से सीआरपीएफ की वर्दी में पकड़ा गया है। नदीम ने अपने को सीआरपीएफ में बताते हुए श्रीनगर में तैनात होना बताया है। सीआईएसएफ के अधिकारी ने बाबरी थाना प्रभारी को युवक का फोटो भेजकर उसके नाम पते और पारिवारिक स्थिति की जानकारी मांगी। थाना प्रभारी ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को फोटो दिखाया। थाना प्रभारी के मुताबिक परिजनों ने बताया कि इंटर करने के बाद नदीम करीब तीन साल से अधिकतर समय बाहर ही रह रहा है। परिजनों ने बताया कि नदीम ने उन्हें सीआरपीएफ में भर्ती होना बताते हुए ट्रेनिंग चलना बताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि नदीम के खिलाफ बाबरी थाने में किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं है। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी ठीक है। नदीम तीन भाइयों में बीच का है। बड़ा भाई नईम फर्नीचर की दुकान पर काम करता है, जबकि सबसे छोटा भाई नसीम ने इंटर में पढ़ता है। चार बहनों में एक बहन की शादी हो चुकी है। पिता अकील भी मेहनत मजदूरी करते हैं। दिल्ली में पकड़े जाने पर नदीम के परिजन सकते है। वे इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताया गया है कि नदीम से पुलिस और कई अन्य जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें