रंजिश में मारपीट
कैराना। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घर में घुसकर मां-बेटे और पुत्रवधू के साथ मारपीट कर दी। इश्तकार निवासी घिस्सूगढ़ ने बताया कि पड़ोसी उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। बुधवार दोपहर वह अपनी पत्नी आसमा व मां मोबीना के साथ घर पर बैठा था। आरोप है कि तभी विपक्षी घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट कर दी, जिसमें उन्हें चोटें आई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी पकड़ा
कैराना। मंगलवार शाम पुलिस ने कांधला बस स्टैंड के निकट पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जावेद निवासी ग्राम गढ़ीदौलत बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।