फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन

कैराना।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे करने आई प्राइवेट कंपनी की टीम पर एक-एक हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को कोतवाली ले आई। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले में तहरीर दी। कुछ लोगों का आरोप था कि उक्त कर्मचारी के साथ आकर वार्ड सभासद ने भी रुपये लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर कैराना के मोहल्ला सदरयान में दो युवक नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वे करने पहुंचे। इसी बीच मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि उक्त युवक फर्जी सर्वे कर रहे हैं तथा एक-एक हजार रुपये बिना वजह ले रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा एक युवक को कोतवाली ले आई। उधर, सूचना पर डूडा द्वारा सर्वे के लिए लगाई गई प्राइवेट कंपनी का अधिकारी भी कोतवाली पहुंचा तथा बताया कि डूडा ने उनकी कंपनी को सर्वे का ठेका छोड़ा है। बाद में तहसीलदार रणबीर सिंह भी कोतवाली पहुंचे तथा मामले में जानकारी ली। सर्वे कंपनी के अधिकारी ने बताया कि उनका कर्मचारी तीन दिन से ही नगर पालिका के कर्मचारी को साथ लेकर सर्वे कर रहा है। मामले में कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि वार्ड सभासद पर भी आरोप लगे है। वार्ड सभासद व नगर पालिका के कर्मचारी को बुलाया गया है। मामले में गहनता के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें