कैराना।
क्षेत्र के एक गांव में चचेरे मामा ने भांजी को ही नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) निवासी उसका चचेरा साला अक्सर उनके घर पर आता था। उसके बच्चे उसे अपने सगे मामा से ज्यादा मानते थे। आरोप है कि पिछले दिनों आरोपी ने उसके घर आकर उसकी बेटी को नशीला पदार्थ खिला दिया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि पूर्व में भी उसने कई बार ऐसा किया, लेकिन लड़की को धमकी देने के कारण वह परिवार में किसी को बता नहीं सकी। जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को भला बुरा कहा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। उधर, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। युवती का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जाएगी।