फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने कई घरों में की चोरी, जाग होने पर हुए चोर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवमंदिर से लाउडस्पीकर चोरी
विज्ञापन

़कैराना। चोरों ने गांव गोगवान में दो परिवार के घरों में घुसकर कपड़े व बरतन चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने गांव के शिव मंदिर से लाउडस्पीकर, चढ़ावे के रुपये व पुजारी का मोबाइल चोरी कर लिया। मामले की शिकायत पुलिस को की गयी है।
विज्ञापन

सोमवार मध्यरात्रि गांव गोगवान में अज्ञात चोरों ने जसवंत व रामफल के मकान में घुसकर कपड़े व बरतन आदि चोरी कर लिए। चोरों ने गांव के ही शिव मंदिर में घुसकर वहां से लाउडस्पीकर, 250 रुपये नकदी और पुजारी मिमलेश्वर गिरि का मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने चोरी की नियत से कंवर पाल के मकान का जंगला तोड़ना चाहा तो गांव में जाग हो गई। इसके बाद चोर वहां से फरार हो गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौकेे पर जाकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें