फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास मोबाइल दुकान में चोरी

Tue, 07 Nov 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
दुकान में खाली डिब्बे छोड़ गए चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आटा। आटा थाने के पास स्थिथ मोबाइल की दुकान में मंगलवार की रात चोरी हो गई। चोर एक लैपटाप समेत हजारों रुपये कीमत के मोबाइल व अन्य सामान ले गए। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। संतोष खटिक की मुख्य चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। तभी देर रात उसकी दुकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर शटर में लगे ताले चटकाकर अंदर घुस गए। सुबह टहलने निकले लोगों ने  शटर थोड़ा खुला व ताले टूटे देखे दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार ने दुकान के अंदर जाकर देखा तो काफी सामान चोरी हो गया था। संतोष ने बताया कि चोर उसकी दुकान से एक लैपटाप व हजारों रुपये कीमत के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। संतोष ने थाने में चोरी की तहरीर दी। थाने के पास दुकान होने के बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें