हादसे में दंपति घायल
शामली। बुढ़ाना निवासी अशोक अपनी पत्नी के साथ बाइक पर करनाल जा रहा था। शुक्रवार की सुबह जब वह टिटौली के पास पहुंचा तो उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया है।
पति को जहर देख भाग गई पत्नी
शामली। नगर के मोहल्ला पंसारियान निवासी कुछ लोग एसपी ऑफिस पर पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू पुत्र को जहरीला पदार्थ खिलाकर घर से फरार हो गई। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पति सहित छह ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
बाबरी। भदौड़ा निवासी महिला की शादी चार वर्ष पूर्व दयानंद निवासी प्रिंस उर्फ जोनी के साथ हुई थी। पति व परिवार के अन्य लोग दहेज की मांग करते रहे। आरोपियोें ने उसके गले में दुपट्टे का फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने एक लाख रुपये और बाइक की मांग के चलते चार जून को महिला के साथ कुकर्म किया तथा पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति प्रिंस उर्फ जोनी, ससुर भंवर सिंह, सास शांति, जेठ मोनू उर्फ अश्वनी, जेठानी रूमा, ननद सरिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।