फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग चचेरी बहन के साथ रेप की कोशिश

Sat, 10 Jun 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
gang rape
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक भाई ने रिश्ते को तार-तार कर अपनी चचेरी बहन के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर छत से फेंकने की धमकी दी। किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने पिता के पास पहुंची। पिता ने आरोपी    भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि पति- पत्नी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आठ जून की सुबह करीब 11 बजे पत्नी काम पर गई थी। वह घर पर सो रहा था। इस दौरान 12 वर्षीय बेटी कमरे में घरेलू काम कर रही थी। तभी 22 वर्षीय भतीजा लोकेश आया और बेटी को बहला-फुसलाकर छत पर ले गया।
विज्ञापन


आरोपी ने वहां ले जाकर उसके कपड़े उताकर रेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की और छत से नीचे फेंकने की धमकी दी। किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर नीचे आई और पिता को आपबीती बताई। आरोपी लोकेश जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि भतीजा लोकेश तीन साल पहले भी गांव में इसी तरह की हरकत कर चुका है। जिसका केस न्यायालय में विचाराधीन है। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें