फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। घर में घुसकर मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नईम कुरैशी निवासी मोहल्ला कायस्थवाड़ा ने बताया कि 24 फरवरी को वह अपने घर के अंदर बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी शमीम, सारिम और गौरव ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, कैराना में कांधला बस स्टैंड पर राहगीरों से झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने विकास निवासी बापौली हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन


सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज
कैराना। गांव बुच्चाखेड़ी निवासी कुलदीप ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 29 जनवरी को उसके पिता जगपाल घर लौट रहे थे। झाड़खेड़ी रोड पर अंशुल निवासी डुंडूखेड़ा ने बाइक से उसके पिता को टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दो वारंटी दबोचे
कैराना। पुलिस ने न्यायालय से गैरहाजिर चल रहे दो वारंटी साजिद निवासी ग्राम नंगलाराई और इरशाद निवासी ग्राम गोगवान को कांधला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें