फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों के बैग के चक्कर में चोरी कर लिया फोटोग्राफर का बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान चोर नोटों का बैग समझकर एक फोटोग्राफर का बैग चोरी कर ले गए। बैग में कैमरा एवं अन्य सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह शादी, पार्टियों में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का काम करता है। दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में एक शादी समारोह में वह फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के लिए पहुंचा था। जब वह फोटोग्राफी के काम में लगा हुआ था, उसी दौरान वहां रखे उसके तीन बैग कोई चोरी कर ले गया। अमित कुमार के मुताबिक बैग में तीन कैमरे, दो कैनन, बाइक के कागज, आठ पेन ड्राइव, दो चिप, डायरी और कपड़े रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि चोरों ने नगदी एवं कीमती सामान समझकर बैग चोरी कर लिया। इस मामले में अमित ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जमीन बेचने का झांसा दे नगदी हड़पी
सहारनपुर। चिलकाना के एक व्यक्ति ने छह लोगों पर फर्जी कागज देकर जमीन का सौदा करके लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
चिलकाना के मोहल्ला हामिद हसन निवासी अमजद अली ने आरोप लगाया है कि उसने कुछ लोगों से उनकी जमीन खरीदने का सौदा तय किया था और आरोपियों ने इसके कागजात भी तैयार किए थे। आरोपियों ने उससे नगदी तो ले ली। बाद में आरोपियों द्वारा दिए गए कागज चेक कराए तो कागज फर्जी निकले और बैनामा भी उसके नाम नहीं किया। अमजद अली ने कुतुबशेर के एक गांव के दो लोगों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें