कपड़ों पर गंदगी डालकर महिला का थैला ले उड़े बदमाश
शामली। शहर की पालिका मार्केट स्थित बैंक शाखा से रुपये निकालने आई महिला के कपड़ों पर गंदगी डालकर बदमाश थैला लेकर फरार हो गए। थैले में महिला ने 30 हजार रुपये रखे थे।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव हरड़ निवासी महिला रोशनी मंगलवार दोपहर शामली आई और पालिका मार्केट स्थित बैंक शाखा से 30 हजार रुपये निकाले। जब महिला थैले में रुपये रखकर बैंक से बाहर आ गई, तो एक बालक ने महिला से कहा कि तुम्हारे कपड़ों पर गंदगी लगी है। इसके बाद महिला अपना थैैला रखकर पास के हैंडपंप पर कपड़े साफ करने लगी। इसी दौरान एक युवक आया और महिला का थैला उठाकर कुछ दूरी पर खड़े बाइक सवार अपने साथी के साथ फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने शामली कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दरवाजा लगाने पर पिता पुत्र को पीटा
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव लांक में मकान के बाहर दरवाजा लगाने पर पड़ोसी परिवार के लोगों ने विवाद कर दिया और गाली गलौज की। मंगलवार दोपहर दरवाजा लगा रहे जितेंद्र ने विरोध किया, तो आरोपियों ने डंडो से उस पर हमला कर दिया। जितेंद्र का पिता हरपाल और भाई बीच बचाव कराने आई, तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में जितेंद्र की पत्नी ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।