फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे के भीतर लूट का खुलासा, दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट का खुलासा कर दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन

झिंझाना। बैंक के सामने बुजुर्ग से नकदी लूटने की वारदात का पुलिस बीस घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी बरामद कर ली है। वहीं, आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम मंसूरा निवासी जिंदा अपनी पुत्रवधू जुल्फान को साथ लेकर झिंझाना स्थित पीएनबी शाखा से पैसा निकालने आया था। बैंक शाखा से 25 हजार रुपये निकालने के बाद वे बैंक के सामने ही जूस की दुकान के बाहर खड़े थे। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा थैला छीन लिया था और फरार हो गये। पीड़ित ने झिंझाना थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि थैले में बैंक पासबुक, आधार कार्ड और मोबाइल फोन के अलावा 25 हजार रुपये थे। मंगलवार को झिंझाना थाने पर प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वारदात को याकूब पुत्र अब्बास और परवेज पुत्र इलियास निवासी गांव चौतरा ने अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को मंसूरा तिराहे पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया थैला और 25 हजार रुपये बरामद कर लिये गये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट का महज 20 घंटे के दौरान खुलासा करने में शामिल थाना प्रभारी ओपी चौधरी और पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने दस हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें