फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में ट्रैक्टर चालक पर हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में ट्रैक्टर चालक पर हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में विजय चौक के समीप मामूली कहासुनी को लेकर आधा दर्जन लोगों ने ट्रैक्टर चालक पर हमला कर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार सुबह आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत निवासी पप्पू ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी लादकर कैराना रोड स्थित आढ़त पर बेचने के लिए आया था। आढ़त पर कांटे के समीप पहले तौल कराने के लिए आगे-पीछे ट्रैक्टर-ट्राली करने को लेकर दूसरे ट्रैक्टर चालक से कहासुनी हो गई थी। उस दौरान लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद पप्पू ट्रैक्टर-ट्राली लेकर लौट रहा था। जब वह विजय चौक पर पहुंचा तो आरोप है कि दूसरे ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने हमला कर दिया। हमले में पप्पू घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यालय से सामान चोरी
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में बनत रोड पर स्थित सपा कार्यालय का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया।
शहर के बनत रोड स्थित सपा कार्यालय में रात चोरों ने ताले तोड़कर एक इनवर्टर, बैटरी और गैस सिलिंडर चोरी कर लिया । कार्यालय में तैनात कर्मचारी सोनू निवासी भैंसवाल ने आदर्शमंडी पुलिस को सूचना देकर बताया कि गत शुक्रवार शाम वह कार्यालय बंद कर गया था। जब वह शनिवार सुबह कार्यालय पहुंचा, तो ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने वहां से सामान चोरी कर लिया। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि सपा कार्यालय के ताले तोड़े जाने की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें