फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कांधला।
महिला उत्पीड़न की शिकायत पर जांच करने कस्बा एलम में पहुंची आशा ज्योति हेल्पलाइन 181 की टीम के साथ अभद्रता करने और बंधक बनाने की कोशिश करने के मामले में भाजपा नेता सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा एलम निवासी महिला काजल ने चार दिन पूर्व आशा ज्योति हेल्पलाइन 181 टीम को सूचना देकर बताया था कि कि ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। इस शिकायत पर आशा ज्योति हेल्पलाइन टीम प्रियंका शर्मा, पारुल और कांस्टेबल शालिनी बुधवार को कस्बा एलम पहुंची थीं। टीम ने दोनों पक्ष के लोगों को बैठाकर समझाने का प्रयास किया था, लेकिन टीम के सामने ही दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए थे। सुलह न होने पर दोनों पक्षों को लेकर थाने आ रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान कस्बा एलम निवासी भाजपा नेता अश्वनी पंवार अपने कई साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और टीम के साथ अभद्रता की और बंधक बनाने की कोशिश की गई। आशा ज्योति हेल्पलाइन की तरफ से इस संबंध में कांधला थाना पुलिस को तहरीर दी गई। जिसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्र व्यवहार करने और बंधक बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि अश्वनी पंवार तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। गौरतलब है कि अश्वनी पंवार काफी समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। उनकी पत्नी रीना पंवार ने इसी बार नगर पंचायत एलम से अध्यक्ष पद का चुनाव भी भाजपा प्रत्याशी के टिकट पर लड़ा था। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार का कहना है कि अश्वनी पंवार भाजपा से जुड़े हैं, लेकिन पार्टी में फिलहाल किसी पद पर नहीं हैं। उधर, इस बारे में अश्वनी पंवार का कहना है कि दंपति के बीच हुए विवाद में वह तो समझौता कराने गए थे। आशा ज्योति हेल्पलाइन की महिलाओं के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई, आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें