रुपये नहीं दिए तो भाई व मां के साथ मारपीट
कैराना। रुपये देने से इंकार करने पर युवक ने अपनी मां व बड़े भाई के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।
बृहस्पतिवार शाम मोहल्ला खेलकला काजी का बाग निवासी एक युवक अपनी मां इमराना से रुपयों की मांग करने लगा। मां ने रुपये देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने मां के सिर पर चारपाई का टूटा हुआ पाया मार दिया, जिसमें वह घायल हो गई। इस दौरान आरोपी का बड़ा भाई सोनू अपनी मां को बचाने आया, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।