थानाभवन (शामली)। नाबालिग प्रेमिका अपने प्रेमी के घर आ पहुंची और शादी करने की जिद पर अड़ गई। प्रेमी ने उसको नाबालिग होने के कारण शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवक अपने परिजनों और प्रेमिका के साथ थानाभवन थाने पर पहुंच गया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक बुधवार को अपने परिजनों और एक युवती के साथ थाने पहुंचा। जहां उसने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका ऊन क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, हमारी आपस में रिश्तेदारी भी है, लेकिन हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है। प्रेमिका मुझसे शादी करने के लिए मंगलवार सुबह अकेली घर पर आ गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। वह अभी नाबालिग है और उसके बालिग होने में लगभग छह महीने का समय बाकी है। जिसके कारण मैंने उसको शादी करने के लिए इंकार कर दिया, लेकिन प्रेमिका बार-बार शादी करने की जिद पर अड़ी है। पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचना दी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने लड़के के परिजनों से घंटों वार्ता की वार्ता के बाद दोनों में सुलहनामा हो गया।