शामली। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक नशे में रहता है। बुधवार को युवक के पास 15 हजार रुपये आए। उसकी मां ने पांच हजार रुपये गेहूं खरीदने के लिए मांगे। आरोप है कि इस बात पर बेटे ने मां के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने आरोपी को पकड़ लिया तथा थाने में ले आई। उधर, मोहल्ला बनखंड़ी निवासी एक युवक कच्ची शराब बेचता है और शराब के नशे में रहता है। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को की गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि उसके पास से शराब बरामद नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली में ले आई।