फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा
विज्ञापन

कांधला। फास्ट फूड की दुकान से सामान लेने के बाद पैसे मांगने पर दो युवकों ने व्यापारी को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शोरशराबा होने पर लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी मुन्ना पुत्र कलीराम रेलवे रोड राजकीय बालिका इंटर कांलेज के समीप फास्ट फूड की दुकान करता है। मुन्ना ने बताया कि कस्बे के दो युवक कई दिनो से उसकी दुकान पर आकर सामन लेने के बाद पैसे कल देने की बात कहकर चले जाते थे। शनिवार को भी युवकों ने दुकान पर पहुंचकर सामान लेने की मांगा, तो व्यापारी ने मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने मुन्ना के साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर दोनों युवक भागने लगे, तो मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक सरताज व सादिक कांधला के मोहल्ला गुजरान के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें