फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना के युवक की हरियाणा में चाकू घोंपकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में दोस्त ने युवक की हत्या की
विज्ञापन

कैराना। हरियाणा में मजदूरी करने गए कैराना निवासी युवक की मामूली कहासुनी पर दूसरे साथी ने ही उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर डाली। सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हरियाणा पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक की हत्या की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद यहां लाया गया। बाद में गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी मोबीन (20) हरियाणा के गोहाना में चिनाई के कार्य पर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। वहां कैराना निवासी दूसरा युवक भी मजदूरी करता था। शुक्रवार रात वह दोनों एक कमरे में थे, जहां रात 12 बजे मोबीन व उसके साथी के बीच झगड़ा होने पर साथी ने मोबीन के सीने पर चाकू से प्रहार कर डाले, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची गोहाना पुलिस ने मजदूर के शव को अपने कब्जे में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही, आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। इधर, युवक की हत्या की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन हरियाणा पहुंचे। परिजनों की ओर से गोहाना में आरोपी हत्यारोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के उपरांत उसका शव कैराना पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। बताया गया कि मृतक युवक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें