फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना(शामली)। 23 दिन पूर्व मायके में रह रही विवाहिता के साथ घर में घुसकर पति और जेठ ने दुराचार किया था। दुराचार के मामले में पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी आठ महीने पहले गांव हमजागढ़ में हुई थी। ससुरालियों से विवाद होने के कारण वह काफी दिनों से वह मायके में रह रही थी। 16 अक्तूबर को पति और जेठ ने घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया था। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। विवाहिता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा पति, जेठ के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुुधवार को आरोपी जेठ को शामली बस स्टेंड से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें