फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोटी कटी, एक युवक के सिर के बाल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन/गढ़ीपुख्ता।
विज्ञापन

थानाभवन और गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में तीन स्थान पर चोटी कटने की घटना हुई, जबकि एक घर में युवक के सिर के बाल कट गए। हर स्थान पर बाल कटने के बाद काली बिल्ली दिखाई देने की अफवाह है।
थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी निवासी नदीम पुत्र जफर ने बताया कि उसकी पत्नी ससुराल गई हुई है। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह मोबाइल पर वीडियो देखने के बाद सो गया। डेढ़ घंटे बाद अचानक वह चिल्लाया। आवास सुनकर परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो नदीम के बाल कटे मिले। नदीम ने बताया कि उसके सिर में तेज दर्द था। उधर, इसी गांव के ही शमीम की पत्नी इसराना मंगलवार की रात घर में सो रही थी। इसराना ने बताया रात लगभग 12 बजे उसकी आंख खुली तो उसने किसी को काले कपडों में देखा तो वह घबरा गई। इसराना ने अपने पति जगाया और फिर बेहोश हो गई। शमीम ने बताया कि इसराना की चोटी कटी पड़ी थी। इसके बाद बेहोश इसराना को चिकित्सक के पास ले गए। चोटी कटने की तीसरी घटना गांव उस्मानपुर में हुई। दसवीं की छात्रा रानी पुत्री नसीम घर में माता पिता के साथ सो रही थी। बुधवार तड़के करीब चार बजे जब रानी की मां पशुओं को चारा डालने के लिए उठी तो रानी की चोटी उसके तकिये पर कटी हुई मिली। इन घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

उधर, गढीपुख्ता के क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां स्थित मोहल्ला मंसागढ़ में रहने वाले अमीर उल्ला की बेटी गुल्लो (16 वर्षीय) बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। उसके माता-पिता खेत में मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। जिसे देख कर वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


वाहन चेकिंग अभियान चलाया
थानाभवन। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 37 दुपहिया वाहनों के चालान काटे, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया। एसआई दिग्विजय सिंह, एसआई अनिल कुमार तेवतिया, एसआई ऋषिराम के नेतृत्व में थाना गेट पर वाहन चेकिंग में 27 वाहनों के चालान किये गये जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया गया। भनेड़ा नहर की पुलिया पर दस वाहनों का चालान किया गया। जबकि अन्य वाहनों से तीन हजार रुपयों का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें