फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और ससुरालियों से जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

कस्बा झिंझाना निवासी युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र भेजकर अपनी पत्नी और उसके परिजनों से अपनी जान माल का खतरा जताया है। मोहल्ला नीला रोजा निवासी सलमान ने बुधवार को शिकायत पत्र भेजकर बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व अफसाना पुत्री साजिद निवासी कैराना के साथ हुई थी। उससे दो बच्चे भी है। आरोप है कि पत्नी उसके परिवार वालों के साथ गाली गलौज करती है। उसके मायके वाले भी आकर मारपीट करते हैं। सलमान ने गुहार लगाई है कि पत्नी और ससुरालियों से उसकी जान माल की सुरक्षा कराई जाए। पुलिस अधीक्षक ने झिंझाना थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें