फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के छापे में बिना रजिस्ट्रेशन चलते मिले क्लीनिक, अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थानाभवन कस्बे के निजी चिकित्सालयों एवं क्लीनिक पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बिना पंजीकरण चलते पाए गए चार चिकित्सालयों को नोटिस थमाकर तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को पिछले कुछ समय से कस्बे में कई निजी चिकित्सालय एवं क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार को एसीएमओ अशोक कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम कस्बे में पहुंची। टीम ने सबसे पहले हाईवे स्थित हिरनवाडा हॉस्पिटल में छापेमारी की। एसीएमओ ने बताया कि यहां चिकित्सालय का पंजीकरण न मिलने पर नोटिस देते हुए तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। इसके बाद टीम ने कस्बे के पारस क्लीनिक व रघुवंशी डेंटल लैब पर छापेमारी की। ये दोनों क्लीनिक भी बिना पंजीकरण के चलते हुए पाए गए। इन्हें भी नोटिस सौंपे गए। इसके बाद टीम पानी की टंकी स्थित डाक्टर नरेश चौहान के क्लीनिक पर पहुंची। उस समय डॉक्टर मौके पर नहीं मिले। इस दौरान टीम ने क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर दिया। बाद में टीम ने कस्बे के अभिषेक चिकित्सालय पर छापेमारी की, हालांकि यहां विभाग को सबकुछ ठीक मिला। इलके अलावा भी टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। एसीएमओ डाक्टर अशोक कुमार ने बताया कि यदि बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिक व चिकित्सालयों की तरफ से नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी हुई थी छापेमारी
विभाग की टीम ने दो दिन पहले भी कस्बे के श्याम हॉस्पिटल पर छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने अस्पताल के अल्ट्रासाउंड मशीन व अन्य उपकरण सील कर दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें