फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर चाल-चलन का शक, क्षुब्ध महिला ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति के खराब चाल-चलन से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने यूपी 100 पुलिस व सहायल थाना पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिजनों ने बताया कि मंगलवार को महिला ने इसी बात को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था लेकिन घर में मौजूद लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतार लिया था।
विज्ञापन



सहायल निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी प्रदीप कठेरिया के परिजनों ने बताया कि उसे अपने पति के चाल-चलन पर शक था। इसी बात से क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अचानक महिला की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। कि तभी महिला ने दम तोड़ दिया। इस पर ससुरालीजनों ने मृतका के मायकेवालों को फोन से घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर परिजनों के साथ पहुंचे भाई अरविंद पुत्र प्रेमदास निवासी खमैला थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात ने यूपी 100 व सहायल थाना पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष सहायल हेमंत कुमार, एसआई रजनीश कुमार, एसआई सूरजपाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि महिला की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।

बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर उसकी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
उधर ससुरालीजनों ने बताया कि महिला ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया था। इस पर ससुरालीजनों ने उसे उतार लिया था। लेकिन आज उसने उस समय जहरीला पदार्थ खाया जब घर में कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद घर पहुंचे पति प्रदीप ने महिला की हालत गंभीर देखी तो उससे पूछा। जिस पर महिला ने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। इससे पहले कि ससुरालीजन उसे कानपुर ले जा पाते उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पति पर शक, पहले भी कर चुकी थी जान देने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें