फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में तीन लोगों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

थानाभवन। कार्यवाहक थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मामूली बात को लेकर हुए विवाद पर अजय पुत्र देवेंद्र, देवेंद्र पुत्र कपूरचंद निवासी उस्मानपुर व मुकेश के बीच झगड़ा हो गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर चोरी
थानाभवन। जलालाबाद में सोमवार की रात 250 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। मामले में अवर अभियंता विद्युत निगम ने विभाग के ही संविदाकर्मी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने संविदाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाभवन बिजलीघर के अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाह ने थानाध्यक्ष को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की रात जलालाबाद टाउन क्षेत्र के बालेखां टावर के समीप रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे वहां भीड़ एकत्र थी। उक्त लोगों ने जानकारी दी कि संविदाकर्मी अब्दुल मलिक ट्रांसफार्मर को खोलने वाला रिंच सुबह करीब पांच बजे लेकर आया। ट्रांसफार्मर का खाली टैंक वहीं पड़ा है, जबकि उसकी बाइडिंग व आयल चोरी कर लिया गया। अवर अभियंता ने बताया कि इससे विभाग का तीन लाख 92 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर संविदाकर्मी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें