फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में मदरसे के दो छात्रों के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में मदरसे के दो छात्रों से मारपीट
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कांधला क्षेत्र के गढ़ी दौलत मदरसे के छात्रों से बस में कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि उन्हें बस से नीचे फेंकने की कोशिश की गई। बाद में मदरसा प्रबंधन और जमीयत उलमा ए हिंद के पदाधिकारियों ने कैराना कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार शाम जमीयत उलमा-ए-हिंद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हजरत मौलाना आकिल के भाई जामिया बदरूल उलूम गढ़ीदौलत से आए मौलाना तैय्यब के नेतृत्व में लोगों ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि जामिया बदरूल उलूम में पढ़ने वाले दो छात्र मोहम्मद तसव्वुर व मोहम्मद असअद निवासीगण ग्राम मन्ना माजरा शुक्रवार शाम लगभग छह बजे कैराना से कांधला जाने वाली बस में बैठ गए। बस चलने पर कुछ युवकों ने धमकाकर सीट खाली करा दी। सीट खाली कराने के सवाल पर आरोपियों ने ऊंचागांव में फोन करके अपने 10-15 साथियों को बुला लिया, जिन्होंने मिलकर दोनों छात्रों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उन्हें बस से नीचे फेंकने का भी प्रयास किया गया, तब किसी प्रकार दोनों छात्रों ने भागकर अपनी जान बचाई और इसकी जानकारी मदरसे में व अपने परिजनों को दी। एसएसआई सुनील दत्त ने मदरसा प्रबंधन की ओर से तहरीर लेकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जमीयत के नगराध्यक्ष एवं जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन, जिला महासचिव मौलाना तहसीन, कोषाध्यक्ष मौलाना इमरान, कांधला नगराध्यक्ष हाफिज दिलशाद, मो. अरशद, मुफ्ती इमरान, कारी असजद, मोहम्मद शाह आलम के अलावा सभासद सालिम चौधरी, सभासद पति मेहरबान अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें