फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने का वायरल वीडियो जांच में झूठा निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

एक महिला लेखपाल का जमीन दाखिल खारिज कराने के नाम पर रिश्वत लेने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम ने मामले की जांच कराई, तो मामला फर्जी निकला। जिस व्यक्ति की जमीन के दाखिल खारिज के संबंध में रिश्वत लेने की बात वीडियो में कही गई, उसने ही शपथपत्र देकर कहा कि उसने लेखपाल को रिश्वत नहीं दी और न ही जमीन के दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें महिला लेखपाल द्वारा मालैंडी गांव निवासी व्यक्ति से दो हजार रुपये रिश्वत लेने की बात सामने आई। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम शामली सुरजीत सिंह ने मालैंडी गांव के उक्त व्यक्ति से बातचीत की। उस व्यक्ति ने बताया कि महिला लेखपाल के पिता से उसने कुछ रुपये उधार लिए थे, वही रकम उनको लौटाई। एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने शपथपत्र भी दिया है, जिसमें उसने बताया कि उसके पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है तथा भूमि का दाखिल खारिज भी 2015 में हो चुका है। फिलहाल उसने दाखिल खारिज का आवेदन ही नहीं किया और न किसी लेखपाल को रिश्वत दी। उसे नहीं मालूम कि किसने वीडियो बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें