फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालनेवा हमले के मामले में फरार इनामी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

चार साल से फरार चल रहे जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
शामली कोतवाली में 2013 में श्रवण कुमार पुत्र सूरजमल निवासी गांव जाग्गाहेडी मुजफ्फरनगर ने मनीष वर्मा पुत्र सुरेंद्र वर्मा के खिलाफ कोतवाली जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से लेकर आज तक पुलिस की पकड़ से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आठ जनवरी 2014 को आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की थी तथा उसके बाद पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। चार साल बाद भी आज तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। जिसके बाद उस पर 12 हजार रुपये की इनाम की संस्तुति की गई थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि शामली बस अड्डे के पास आरोपी मनीष कहीं जाने के लिए खड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई अजय कसाना, एसआई सुनील दत्त आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें