फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में सहपाठी छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव में स्थित कालेज से छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में सहपाठी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

छात्रा गांव में स्थित कालेज में इंटर में पढ़ती है। जिसमें उसके गांव का लड़का उसी की कक्षा पढ़ता है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से वह छात्रा के साथ कालेज आते-जाते समय छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। छात्रा ने उसे अपनी हरकतों से बाज आने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। शुक्रवार को छात्रा कालेज जा रही थी तो आरोपी ने उसको रास्ते में रोककर मोबाइल देने की कोशिश की। जिस पर छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने इस मामले में आदर्श मंडी थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा और आरोपी एक ही कक्षा में पढ़ते है और दोनों नाबालिग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें