फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में तीन तलाक देने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में तलाक देने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)।
पंचायत में पत्नी को तीन बार तलाक कहकर ठुकराने के मामले में पति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास भी चल रहा है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी फरमान ने थानाभवन थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी फराना की शादी दो साल पूर्व भैंसानी गांव निवासी सालिम पुत्र रफीक के साथ हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी न होने पर फराना का उत्पीड़न करते थे। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने 50 हजार रुपये ससुरालियों को दिए थे। आरोप है कि 26 सितंबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले तो फराना को पीटा और फिर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद उक्त लोगों ने उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। 27 सितंबर को वह लोग भैंसानी गांव में पहुंचे, तो वहां पंचायत के दौरान सालिम ने फराना को तीन बार बोलकर तलाक दे दिया और अपने साथ रखने से इंकार कर दिया था। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर फराना के पति सालिम, जेठ ताहिर और देवर जाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें