फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन के विवाद में चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौसाना। रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें तीन लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव चौसाना निवासी सोनू गांव के अमित पुत्र पीतम के साथ मकान निर्माण का कार्य करता है। पड़ोसी होने के कारण मजदूरी की रकम अमित के पास रहती थी। आरोप है कि हिसाब करने पर सोनू के 50 हजार रुपये अमित पर निकले, लेकिन अमित ने पैसे देने से इंकार कर दिया। रविवार दोपहर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली गलौज हुई। फिर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। मारपीट में एक पक्ष से सोनू और सरोज तथा दूसरे पक्ष से अमित घायल हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के घायलों को ऊन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उपचार कराया गया। चौसाना चौकी प्रभारी अजय कसाना का कहना है कि तहरीर मिली है। रुपयों के लेनदेन के विवाद पर मारपीट हुई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- दोनों पक्षों के तीन लोग हुए घायल, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें